फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: शेयर बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 137 अंक गिरा, निफ्ट में भी सपाट ढंग से हो रहा कारोबार

Wed, 05 Feb 2025 09:39 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शेयर मार्केट ओपनिग। - फोटो : PTI
विज्ञापन

बुधवार को बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और एनटीपीसी में बढ़त पर एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में आई गिरावट भारी पड़ी । निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक से पहले सतर्क दिखे, जो आज से शुरू होने वाली है, जानकार इस बार एमपीसी की बैठक में ब्याज दरों में कटौती का फैसला किए जाने की उम्मीद कर रहे हैंञ

विज्ञापन


सुबह 11:10 बजे, बीएसई सेंसेक्स 186.90 अंक या 0.24% की गिरावट के साथ 78,396.91 पर और निफ्टी 50 1.40 अंक या 0.01% गिरकर 23,737.85 पर था।

इससे पहले, घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बाजार खुला। कारोाबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स 151.6 अंक चढ़कर 78,735.41 पर खुला। वहीं, निफ्टी 68.05 अंक ऊपर 23,807.30 पर कारोबार करता दिखा।  इससे पहले मंगलवार को हरे निशान पर शुरुआत के बाद प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक दिनभर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। कनाडा और मैक्सिको को ट्रंप की ओर से दी गई राहत के बाद घरेलू शेयर बाजार में हरियाली लौटी। 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, जोमैटो, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और इंफोसिस प्रमुख के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, एशियन पेंट्स के शेयर में 4.51 प्रतिशत की गिरावट आई। नेस्ले, टाइटन, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और सन फार्मा के शेयर भी नुकसान में रहे।
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। बता दें कि अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें