फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार ने खोई हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी नकारात्मक रुख के साथ खुले

Fri, 28 Mar 2025 09:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीते दिन बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स 317.93 अंक या 0.41 प्रतिशत चढ़कर 77,606.43 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 105.10 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 23,591.95 अंक पर पहुंच गया था। आइए जानते हैं आज का हाल...
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन नकारात्मक रुख के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 144.66 अंक गिरकर 77,461.77 अंक पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह निफ्टी 38.7 अंक गिरकर 23,553.25 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 85.66 डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


अमेरिकी टैरिफ की आशंकाओं के बीच गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए जा रहे टैरिफ को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझानों के चलते बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 144.66 अंक गिरकर 77,461.77 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 38.7 अंक गिरकर 23,553.25 अंक पर आ गया। 

यह भी पढ़ें- देश के 284 अरबपतियों के पास जीडीपी की एक-तिहाई संपत्ति, चीन को पीछे छोड़ा
विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक बढ़त में रहे। 

11,111.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे
एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट में बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 11,111.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे बढ़ा
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 85.56 डॉलर पर पहुंच गया। इसकी वजह बताई गई कि विदेशी फंडों की निरंतर आवक ने स्थानीय मुद्रा को सहारा दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.64 पर खुला, फिर 85.56 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद से 18 पैसे ऊपर था। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोर होकर 85.74 पर बंद हुआ था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें