फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: भारत-US व्यापार वार्ता के संकेतों का शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स-निफ्टी की तेज शुरुआत

Wed, 15 Oct 2025 09:44 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शुरुआती कारोबार के दौरान अधिकतर सेक्टर्स हरे निशान पर दिखे। खासकर निफ्टी के रियलटी सेक्टर के शेयर्स, जो कि 0.68 प्रतिशत तक बढ़े। 
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और आयात शुल्क के मुद्दे पर जारी वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर खुले। जहां सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 236.29 अंक की बढ़त के साथ 82,266 पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी 78 अंकों की तेजी के साथ 25,223 के स्तर तक आ गया। 
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार के दौरान अधिकतर सेक्टर्स हरे निशान पर दिखे। खासकर निफ्टी के रियलटी सेक्टर के शेयर्स, जो कि 0.68 प्रतिशत तक बढ़े। इसके अलावा पीएसयू बैंक, वित्तीय सेवा, एफएमसीजी, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयर भी बढ़त में दिखे। आईटी और फार्मा में भी तेजी रही। 
विज्ञापन

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में हल्की गिरावट रही।     
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें