फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सकरात्मक रुख के साथ खुलकर लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी

Wed, 26 Mar 2025 09:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई

सार

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बाद सपाट क्लोजिंग हुई थी। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सर्वाधिक लाभ रहा था। अब आइए जानते हैं आज का हाल...
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार है। लगातार आठवें कारोबारी दिन बाजार में सकारात्मक रुख के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150.68 अंक चढ़कर 78,167.87 अंक पर कारोबार करता दिखा। ऐसे ही निफ्टी 67.85 अंक चढ़कर 23,736.50 अंक पर आ गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 85.77 डॉलर पर आ गया।

विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
हरे निशान पर खुलने के बाद शेयर बाजारों ने शुरुआती बढ़त खो दी और मुनाफावसूली के कारण सात दिनों की तेजी के बाद बुधवार को नकारात्मक दायरे में फिसल गए। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150.68 अंक चढ़कर 78,167.87 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 67.85 अंक बढ़कर 23,736.50 अंक पर पहुंच गया। बाद में दोनों सूचकांकों ने बढ़त खो दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई बेंचमार्क 73.05 अंक गिरकर 77,928.26 अंक पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 37.55 अंक गिरकर 23,631.10 अंक पर आ गया। 

यह भी पढ़ें- पीएफ धारक यूपीआई-एटीएम से एक लाख रुपये तक निकाल सकेंगे; दावा प्रक्रिया का समय भी घटकर तीन दिन रह जाएगा
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स पैक में जोमैटो, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस पिछड़ गए। इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, अदानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख लाभ में रहे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,371.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे पहले मंगलवार को बीएसई बेंचमार्क 32.81 अंक या 0.04 फीसदी बढ़कर 78,017.19 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 10.30 अंक या 0.04% की बढ़त के साथ 23,668.65 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा
घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में सुधार की वजह से रुपये में भी गिरावट देखी गई। बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 6 पैसे कमजोर होकर 85.78 डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.71 पर खुला, फिर नीचे गिरकर 85.78 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 6 पैसे कम है। मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 85.72 पर बंद हुआ था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें