फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening : ग्लोबल बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय बाजार भी टूटे, सेंसेक्स 300 तो निफ्टी 100 अंक नीचे

Tue, 28 Jun 2022 09:32 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

S&P 12 और नैसडेक भी लुढ़ककर लाल निशान में बंद हुए हैं। कच्चा तेल एक दिन की सुस्ती के बाद फिर 116 डॉलर के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल बाजारों में कमजोरी  के कारण आज भारतीय बाजार में भी मंदी के सकेत दिख रहे हैं। सेंसेक्स लगभग 200 अंक गिरकर 52965 पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में बाजार खुलने के समय 60 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। मार्केट ओपनिंग पर निफ्टी 15771 पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


ज्यादातर एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि डाओ फ्यूचर्स में  बढ़त देखने को मिली है, पर एसजीएक्स निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजारों में भी कल हल्की कमजोरी देखने को मिली थी। वहां बाजार सपाट तरीके से बंद हुए थे। डाओ जोन्स में 62 अंकों की गिरावट देखने को दिखी है। S&P 12 और नैसडेक भी लुढ़ककर लाल निशान में बंद हुए हैं।  

वहीं ज्यादातर एशियाई बाजारो में कारोबार लाल निशान में ही देखने को मिल रहा है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.10 की कमजोरी दिख रही है। ताइवान के बाजार में भी गिरावट है। हैंगसेंग, कोस्पी और शंघाई कम्पोजिट सभी लाल निशान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे तेल में फिर तेजी
कच्चा तेल एक दिन की सुस्ती के बाद फिर 116 डॉलर के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें