फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: साढ़े पांच माह में हर दिन बढ़े निवेशक, अतिरिक्त कमाने के लिए शेयर बाजार में निवेश कर रहे लोग

Thu, 25 Aug 2022 06:35 AM IST
Jeet Kumar अजीत सिंह, नई दिल्ली।

सार

Share Market: सीएनआई रिसर्च के चेयरमैन किशोर ओस्तवाल ने कहा, कोरोना के समय से बाजार में अचानक नए निवेशक आने लगे हैं क्योंकि मार्च 2020 में जिस स्तर पर बाजार था, वहां से दोगुना की बढ़त हासिल की है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Share Market: शेयर बाजारों में अप्रैल के बाद से लगातार गिरावट के बावजूद 158 दिनों में हर दिन 79,113 निवेशक बढ़े हैं। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 16 मार्च, 2022 को बीएसई में कुल पंजीकृत निवेशकों की संख्या 10 करोड़ थी। बुधवार को यह 1.25 करोड़ बढ़कर 11.25 करोड़ हो गई।

विज्ञापन


सीएनआई रिसर्च (CNI Research) के चेयरमैन किशोर ओस्तवाल ने कहा, कोरोना के समय से बाजार में अचानक नए निवेशक आने लगे हैं क्योंकि मार्च 2020 में जिस स्तर पर बाजार था, वहां से दोगुना की बढ़त हासिल की है। उस समय जिस किसी ने भी अच्छे शेयरों में पैसा लगाया होगा, उसका रिटर्न दोगुना हो गया है। साथ ही कोरोना के बाद से लोग थोड़ा अतिरिक्त कमाने के लिए शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं।

साल दर साल ऐसे बढ़ी निवेशकों की संख्या

निवेशक           साल
एक करोड़      2 फरवरी, 2008
दो करोड़        8 जुलाई, 2011
तीन करोड़     14 जुलाई, 2016
चार करोड़     10 अगस्त, 2018
पांच करोड़     23 मई, 2020
छह करोड़     10 जनवरी, 2021
सात करोड़     06 जून, 2021
आठ करोड़    21 सितंबर, 2021
नौ करोड़       15 दिसंबर, 2021
दस करोड़      16 मार्च, 2022

2008 के बाद रफ्तार तेज 
निवेशकों की बढ़ने की रफ्तार 2008 के बाद तेज हुई है। 2008 में पहली बार एक करोड़ निवेशक हुए थे।

एक करोड़ पहुंचने में लगे 22 साल
बीएसई की शुरुआत 1986 में हुई थी। उसके बाद से पहला एक करोड़ निवेशक का आंकड़ा छूने में 22 साल लगे। 2008 में एक करोड़ का आंकड़ा पहुंचा था। उसके बाद इसमें 14 साल में 11 गुना से ज्यादा की बढ़त आई है।
विज्ञापन


इस दौरान सेंसेक्स ने भी 62 हजार के आंकड़े का रिकॉर्ड बनाया तो सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण भी 280 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। ओस्तवाल कहते हैं कि नए निवेशक सस्ते शेयरों में दांव लगाकर अच्छा रिटर्न कमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें