फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Holiday: गुरुनानक जयंती के मौके पर आज शेयर बाजार बंद, अब बुधवार को होगा कारोबार

Tue, 08 Nov 2022 09:30 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Holiday: सेंसेक्स सोमवार को 234.79 अंकों की बढ़त के साथ 61,185.15 अंकों पर बंद हुआ। इसमें 0.39 प्रतिशत की बढ़त दिखी। वहीं, निफ्टी 85.65 अंकों की बढ़त के साथ 18202.80 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी में 0.47 अंकों की बढ़त दिखी। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर बंद रहेंगे। बाजार में सामान्य कारोबार बुधवार को शुरू होगा। इस वर्ष शेयर बाजार में 13 दिन बाजार बंद थे। बाजार की छुट्टियों से जुड़ी लिस्ट विभिन्न एक्सचेंजों की वेबसाइट्स पर उपलब्ध थी। इससे पहले सोमवार को भारतीय स्टॉक इंडेक्स सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार करते दिखे। डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। 

विज्ञापन


सेंसेक्स सोमवार को 234.79 अंकों की बढ़त के साथ 61,185.15 अंकों पर बंद हुआ। इसमें 0.39 प्रतिशत की बढ़त दिखी। वहीं, निफ्टी 85.65 अंकों की बढ़त के साथ 18202.80 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी में 0.47 अंकों की बढ़त दिखी। 

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की मजबूती के साथ 81.92 अंकों पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सेशन में रुपया 82.44 अंकों पर बंद हुआ। बाजार में विदेशी पूंजी की वापसी और डॉलर में तुलनात्मक रूप से गिरावट से रुपये को सहारा मिला है। एनएसडीएल के आंकड़ाें के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने नवंबर महीने में 16,878 करोड़ रूपये की इक्विटी की खरीदारी की है। इससे पहले अक्तूबर और सितंबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशक बाजार में डॉलर की मजबूती, रुपये की कमजोरी और मॉनिटरी पॉलिसी में सख्ती के कारण नेट सेलर रहे थे।   

इस बीच सेबी ने सुला विनयार्ड्स के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। बता दें कि सुला विनयार्ड्स शराब निर्माता कंपनी है। कंपनी ने इस साल जुलाई में पब्लिक इश्यू के लिए ड्राफ्ट फाइल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें