फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Closing: बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट थमी; सेंसेक्स 847 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Mon, 09 Jan 2023 05:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजारों में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लग गया। बीएसई सेंसेक्स में 847 अंक का उछाल आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 846.94 अंक यानी 1.41 फीसदी की तेजी के साथ 60,743.31 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 989.04 अंक तक चढ़ गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 241.75 अंक यानी 1.35 फीसदी की तेजी के साथ 18,101.20 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

विज्ञापन


इनके शेयरों को हुआ फायदा 
सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, विप्रो, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। केवल तीन शेयर शेयर टाइटन, बजाज फिनसर्व और मारुति नुकसान में रहे।

डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.67 फीसदी उछलकर 80.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,902.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 82.37 के भाव (अस्थायी) पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें