# अनिश्चितता भरे रह सकते हैं आने वाले दिन, जेफरीज ने जताई आशंका
इस बीच जेफरीज ने अपने एक नोट आशंका जताई है कि भारतीय आईटी कंपनियों के लिए आने वाले दिन अनिश्चितता भरे रह सकते हैं। जेफरीज के अनुसार हायरिंग में बड़ी गिरावट, धीमा विकास और कमतर रेवेन्यु जेनरेशन के आंकड़े बताते हैं कि कंपनियों के विकास की रफ्तार चौथी तिमाही के दौरान स्थिर रह सकती है। जेफरीज ने कहा है कि ऐसे में आने वाला समय अनिश्चितता भरा रह सकता है। हालांकि जेफरीज ने यह भी उम्मीद जताई है कि इम्प्लॉई पिरामिड में सुधार से मार्जिन रिकवरी को सपोर्ट मिल सकता है। वहीं इंफोसिस को लेकर जेफरीज ने अब भी सकारात्मक राय दी है।
# अदाणी एंटरप्राइजेस अपना एफपीओ लाएगी
इस बीच अदाणी एंटरप्राइजेज अपना फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर लेकर आने वाली है। कंपनी ने एफपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा करा दिए हैं। कंपनी एफपीओ के जरिए 20,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। गौतम अदाणी की इस कंपनी ने निवेशकों को अब तक बहुत बढ़िया रिटर्न दिया है। स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने के बाद से यह कंपनी निवेशकों को 25 गुना तक मुनाफ दे चुकी है।