फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में गिरावट के साथ करोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 638 तो निफ्टी 180 अंक टूटा

Thu, 22 Oct 2026 09:25 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
  • सेंसेक्स और निफ्टी ओपनिंग के दौरान करीब एक-एक फीसदी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांकों ने दिन का कारोबार नुकसान के साथ कारोबार करते दिखे। बाजार में आज निवेशकों के बीच निराशा का माहौल रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए तेज उछाल और उच्च अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के दोहरे दबाव के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली का रुख देखने को मिला।

सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन कैसा रहा?

इससे पहले घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई सेंसेक्स 143.21 अंक यानी करीब 0.19 फीसदी टूटकर 73,709.69 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 77.60 अंक यानी करीब 0.34 फीसदी गिरकर 22,811.35 अंक पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे बढ़कर 94.45 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी और वैश्विक बाजारों से कैसे संकेत मिल रहे हैं?

वैश्विक कमोडिटी बाजार में अचानक आई तेजी ने घरेलू इक्विटी बाजार का गणित बिगाड़ दिया है। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.55 प्रतिशत बढ़कर 110.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है, जबकि अमेरिकी क्रूड ऑयल 1.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.34 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज किया गया।

दूसरी ओर, अमेरिकी वायदा बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 0.58 प्रतिशत और नैस्डैक फ्यूचर्स में 1.05 प्रतिशत की तेजी देखी गई, जबकि डाउ जोन्स फ्यूचर्स 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

किन सेक्टर्स और प्रमुख शेयरों पर पड़ा सबसे ज्यादा दबाव?

बाजार में इस बिकवाली की मार लगभग सभी प्रमुख सेक्टोरल सूचकांकों पर पड़ी है। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस सबसे बड़े नुकसान में रहे।

अलग-अलग सेक्टर का क्या हाल?

  • निफ्टी मेटल व ऑटो: मेटल इंडेक्स में 1.82 प्रतिशत और ऑटो इंडेक्स में 1.76 प्रतिशत की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
  • रियल्टी व एफएमसीजी: निफ्टी रियल्टी 1.17 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 1.15 प्रतिशत टूट गए।
  • फार्मा व बैंकिंग: निफ्टी फार्मा 1.09 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.96 प्रतिशत और पीएसयू बैंक 0.89 प्रतिशत घटे।
  • आईटी सेक्टर: आईटी क्षेत्र ने अन्य क्षेत्रों के मुकाबले मजबूती का प्रदर्शन किया। टेक महिंद्रा, इटरनल और इंफोसिस के हरे निशान में रहने से निफ्टी आईटी इंडेक्स लगभग फ्लैट बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें