फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर, सेंसेक्स 77000 के पार पहुंचा, निफ्टी 23400 के पार

Mon, 10 Jun 2024 10:04 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। हालांकि ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी। इससे पहले पहली बार सेंसेक्स 77000 के पार पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी पहली बार 23400 के पार पहुंचने में सफल रहा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण के बाजार बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई और प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। इससे पहले पहली बार सेंसेक्स 77000 के पार पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी पहली बार 23400 के पार पहुंचने में सफल रहा।

विज्ञापन


हालांकि ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी। इससे सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 61.05 (0.07%) अंक फिसलकर 76,601.96 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 13.31 (0.06%) अंक टूटकर 23,276.85 के स्तर पर पहुंच गया।

शुरुआती तेजी के बाद बिकवाली, सोमवार को ऐसा रहा सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

रिलायंस और एक्सिस बैंक से आई सेंसेक्स में मजबूती 

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स को रिकॉर्ड हाई तक पहुंचाने में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एससीबाआई और कोटक महिद्रा बैंक का सबसे अधिक योगदान रहा। दूसरी ओर, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों ने इंडेक्स पर दबाव बनाया। दूसरी ओर, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों ने इंडेक्स पर दबाव बनाया।

निफ्टी आईटी को छोड़कर सभी इंडेक्स सोमवार को बढ़त के साथ खुले। निफ्टी आईटी में शुरुआती कारोबार के दौरान 0.9% की गिरावट दिखी। यह गिरावट अमेरिका में मासिक रोजगार के मजबूत आंकड़े सामने आने आने के बाद दिखी। इन आंकड़ों से इस बात का अंदेशा बढ़ा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने में और समय ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें