फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत; सेसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 22000 के पार

Mon, 19 Feb 2024 09:52 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: व्यक्तिगत शेयरों में एलआईसी आयकर विभाग से 21,741 करोड़ रुपये के रिफंड ऑर्डर मिलने के बाद करीब 9 फीसदी की बढ़त के साथ खुली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपने ऑपरेशन को बंद करने के लिए अधिक समय दिए जाने के बाद पेटीएम के शेयर 5% ऊपरी सर्किट में खुले।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकिंग, ऊर्जा और ऑटो कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में भारतीय शेयर सूचकांक सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के साथ खुले। जबकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के  ताजा आंकड़ों से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ने से एशियाई शेयर बाजार सुस्त रहे। 

विज्ञापन


सुबह 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 82 अंक या 0.11% बढ़कर 72,509 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी50 43 अंक या 0.19% की बढ़त के साथ 22,083 पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एसबीआई, आईटीसी और नेस्ले हरे निशान में खुले, जबकि विप्रो, टीसीएस, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा नुकसान में रहे। 

व्यक्तिगत शेयरों में एलआईसी आयकर विभाग से 21,741 करोड़ रुपये के रिफंड ऑर्डर मिलने के बाद करीब 9 फीसदी की बढ़त के साथ खुली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपने ऑपरेशन को बंद करने के लिए अधिक समय दिए जाने के बाद पेटीएम के शेयर 5% ऊपरी सर्किट में खुले। कंपनी ने कहा कि उसने मर्चेंट भुगतान के निपटान के लिए एक नए बैंकिंग पार्टनर के साथ हस्ताक्षर किए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें