फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: 2024 में शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 158 अंक टूटा, निफ्टी 21700 के करीब

Mon, 01 Jan 2024 11:03 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स ने 2017 के बाद अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन 2023 में किया। ये 2023 में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले वैश्विक स्टॉक सूचकांकों में से एक रहे।
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार 2024 के पहले दिन सोमवार को गिरावट के साथ खुले। सुबह करीब 9.27 बजे बीएसई सेंसेक्स 155 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 72,085 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 36 अंकों या 0.17% की गिरावट के साथ 21,694 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


हालांकि, प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों निफ्टी-50 और सेंसेक्स ने 2023 में 20% की वृद्धि दर्ज की। यह वृद्धि स्थिर घरेलू निवेश, विदेशी निवेश के लौटने, मजबूत घरेलू विकास, स्थिर आय और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में कमी के संकेतों के कारण है।

एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स ने 2017 के बाद से अपना दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन 2023 में किया। ये 2023 में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले वैश्विक स्टॉक सूचकांकों में से एक रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेएसई स्टील, एचडीएफसी बैंक और विप्रो लाल निशान पर खुले, जबकि टाटा मोटर्स, नेस्ले, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एसबीआई हरे निशान पर खुले। 
विज्ञापन


17 दिसंबर, 2022 को जेसी फ्लावर्स एआरसी को एनपीए पोर्टफोलियो की बिक्री के संबंध में निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक को 150 करोड़ रुपये दिए जाने के बाद कंपनी के शेयरों में 3% की वृद्धि दर्ज की गई।

सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी आईटी में 0.26% और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.2% की गिरावट आई। निफ्टी बैंक, एफएमसीजी और रियल्टी भी गिरावट के साथ खुले, जबकि निफ्टी ऑटो, मीडिया, मेटल और ऑयल एंड गैस बढ़त के साथ खुले। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 0.43% बढ़ा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 0.47% बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें