फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: घरेलू बाजार मजबूती के साथ खुला, सेंसेक्स 125 अंक चढ़ा, निफ्टी 18347 पर

Tue, 15 Nov 2022 01:33 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स मंगलवार को 130 प्वाइंट चढ़कर खुला। वहीं, निफ्टी 18350 के लेवल के आसपास कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में अपोलो टायर्स के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त जबकि यूफ्लेक्स के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट दिखी।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 130 प्वाइंट चढ़कर खुला। वहीं, निफ्टी 18350 के लेवल के आसपास कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में अपोलो टायर्स के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त जबकि यूफ्लेक्स के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट दिखी।

विज्ञापन


अमेरिकी बाजार में सोमवार आई गिरावट के लिए मोटे तौर पर फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर की टिप्पणियों के लिए को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वालर ने कहा है कि  कहा कि सेंट्रल बैंक को अभी भी दर वृद्धि पर रोक लगाने से पहले कुछ दूरी तय करनी है और अक्टूबर में महंगाई दरों में आई कमी से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर, डाऊ जोंस 211.16 अंकों की गिरावट के साथ 33,536.70 अंकों पर बंद हुआ। यह 0.63 अंक टूटा। वहीं एसएंडपी 500 13.68 अंकों (0.89) अंकों की गिरावट के साथ 3,957.25 अंकों पर बंद हुआ।

सिंगापुर स्थित एसजीएक्स निफ्टी फ्यूचर्स जो निफ्टी 50 का एक प्रारंभिक संकेतक है 18,431.5 पर सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार कर रहा है। जो 54 अंक या 0.29 प्रतिशत ऊपर है। वहीं, रुपया मंगलवार की सुबह थोड़ा और मजबूत होकर सोमवार के 81.26 के स्तर की तुलना में 81.13 के लेवल पर खुला। वैश्विक बेंचमार्क डॉलर के मुकाबले हाल के अधिकांश सत्रों में रुपया मजबूत हुआ है, क्योंकि इस दौरान अमेरिकी डॉलर सूचकांक काफी कमजोर हुआ है। डॉलर का कमजोर होना अन्य मुद्राओं के लिए सकारात्मकता लाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें