फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, 71.03 पर खुला रुपया

Wed, 18 Dec 2019 09:45 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में बुधवार को सपाट स्तर पर खुला। हालांकि बाजार हरे निशान के साथ खुला, लेकिन उसमें इतनी तेजी नहीं दिखी, जितना मंगलवार को बंद होते वक्त देखने को मिली थी। वहीं रुपये में छह पैसे की कमजोरी देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 9.23 बजे 46 अंक की बढ़त के साथ 41,399.05 के स्तर पर और निफ्टी आठ अंक की मजबूती के साथ 12172 के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं छह मिनट बाद 9.29 पर सेंसेक्स 82.73 अंकों के साथ 41343.90 पर कारोबार कर रहा था। प्री-ओपनिंग के दौरान 9.15 पर यह 41442 पर खुला था। 

प्राइवेट बैंक शेयरों में खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 32193 के आसपास कारोबार कर रहा है। निफ्टी का प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.20 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। हालांकि सरकारी बैंकों की तेजी पर ब्रेक लगा है।
विज्ञापन


बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.20 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। निफ्टी का मेटल, एफएमसीजी, सरकारी बैंक और मीडिया इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे है जबकि निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.19 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.63 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.19 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.16 फीसदी की बढ़त दिखा रहे है।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

चीनी कंपनियों के शेयर, एनएमडीसी, एनबीसीसी, टीसीएस, पीसी ज्वैलरर्स, प्रेस्टीज एस्टेट, एक्सिसकैड्स, बॉम्बे बुरमाह और इलाहाबाद बैंक के शेयरों पर नजर रखनी होगी। पीसी ज्वैलर्स के प्रोमोटर इनसाइडर ट्रेडिंग के दोषी पाए गए। सेबी ने प्रोमोटर्स पर 8.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे कमजोर होकर 71.03 पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 70.97 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें