फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन बाजार को नहीं आया रास, सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 17800 के नीचे

Fri, 19 Aug 2022 04:01 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स धड़ाम हो गया। यह 651.85 अंक टूटकर 59,646.15 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय निफ्टी पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 198.05 अंक गिरकर  17,758.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट दिखी है। शुक्रवार को सेंसेक्स धड़ाम हो गया। यह 651.85 अंक टूटकर 59,646.15 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय निफ्टी पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 198.05 अंक गिरकर 17,758.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


भारतीय बाजार में शुक्रवार को जोमैटो के शेयरों में आठ फीसदी तक की गिरावट दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लगभग एक प्रतिशत तक लुढ़के। बाजार में बीते आठ दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया।

सेंसेक्स इंडेक्स के तीस शेयरों में एलएंडटी, इंफोसिस और टीसीएस के अलावा बाकी सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए। टॉप लूजर इंडसइंड बैंक रहा।

इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 20 ऊपर सपाट ढंग से खुला। बाजार खुलते समय सेंसेक्स 60,376 के लेवल पर कराेबार कर रहा है। वहीं निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 17,966 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के बाद संभल कर बंद हुए थे। डाओ जोंस 150 और नैस्डेक 100 अंक संभल कर हरे निशान में बंद हुआ। एशियाई बाजारों में एजीएक्स निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बिटकॉइन में भी सात प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। यह तीन महीने के सबसे निचले स्तर को छू चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें