फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार को रास नहीं आया 'बुधवार'; सेंसेक्स 906 अंक टूटा, निफ्टी 22000 से फिसला

Wed, 13 Mar 2024 04:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market News: बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई में सूचीबद्ध सभी शेयरों का बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपये घटकर 374 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दिसंबर 2022 के बाद से स्मॉलकैप शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 5% तक फिसल गया। मिडकैप शेयरों में 3% की कटौती दर्ज की गई।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई सेंसेक्स बुधवार 1,100 अंक टूटकर 73,000 के स्तर से नीचे आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 22,000 से नीचे आ गया। हालांकि उसके बाद बाजार में थोड़ी खरीदारी दिखी। आखिरकार, बुधवार को सेंसेक्स 906.07 (1.22%) अंकों की गिरावट के साथ 72,761.89 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 338.00 (1.51%) अंक फिसलकर 21,997.70 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


शेयर बाजार के स्मॉलकैप इंडेक्स का हाल सबसे खराब रहा। दिसंबर 2022 के बाद से स्मॉलकैप शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 5% तक फिसल गया। मिडकैप शेयरों में 3% की कटौती दर्ज की गई। माइक्रोकैप और एसएमई स्टॉक इंडेक्स लगभग 5% तक फिसले। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई में सूचीबद्ध सभी शेयरों का बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपये घटकर 374 लाख करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें