जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार बैंक ऑफ जापान ने 10 साल की यील्ड के लिए ऊपरी बैंड की सीमा को बढ़ाकर 50 बीपीएस कर दिया है। इस अप्रत्याशित कदम ने वैश्विक बाजारों को झटका दिया, जिसे एक मजबूत नीतिगत बदलाव की दिशा में एक ठोस कदम के रूप में देखा जा रहा है। इसने वैश्विक स्तर पर बिकवाली को बढ़ा दिया है। बाजार में जहां पहले से ही फेड की टिप्पणी के बाद बढ़ती मंदी की आशंकाएं गहरा रही थी बैंक ऑफ जापान के इस कदम से उसकी चिंताएं और बढ़ गई है। अब गुरुवार को आने वाली अमेरिकी जीडीपी के आंकड़ों से वहां की अर्थव्यवस्था की मजबूती का अनुमान लगेगा।