फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: चीन पर नए अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय बाजार पर, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले

Mon, 13 Oct 2025 04:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

The Bonus Market Update: सोमवार को तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 173.77 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 82,327.05 अंक पर बंद हुआ, जिससे दो दिन से जारी तेजी थम गई। कारोबार के दौरान यह 457.68 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 82,043.14 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 1 नवंबर से चीनी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद आईटी और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली दिखी। इसके बाद वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 173.77 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 82,327.05 अंक पर बंद हुआ, जिससे दो दिन से जारी तेजी थम गई। कारोबार के दौरान यह 457.68 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 82,043.14 अंक पर आ गया।

50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 58 अंक या 0.23 प्रतिशत गिरकर 25,227.35 पर आ गया, क्योंकि इसके 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, 19 लाभ में रहे और एक अपरिवर्तित रहा।
विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। हालांकि, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक लाभ में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें