फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में फिर बिकवाली लौटी; सेंसेक्स 236 अंक फिसला, निफ्टी 24550 से नीचे बंद हुआ

Thu, 12 Dec 2024 03:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन 236.18 (0.28%) अंक कमजोर होकर 81,289.96 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 93.10 (0.38%) अंक टूटकर 24,548.70 पर पहुंच गया। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को फिर लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन 236.18 (0.28%) अंक कमजोर होकर 81,289.96 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 93.10 (0.38%) अंक टूटकर 24,548.70 पर पहुंच गया। एनटीपीसी, एचयूएल और जोमैटो जैसे शेयरों में 3% तक की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


मुद्रास्फीति के आंकड़ों की घोषणा से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के कारण प्रमुख सूचकांक रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और एचयूएल में बिकवाली दबाव के कारण गुरुवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा रुपये में कमजोरी और विदेशी पूंजी निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "मुद्रास्फीति और आईआईपी आंकड़ों की घोषणा से पहले निवेशकों ने सतर्कता के साथ कारोबार किया और शेयरों में अपने दांव लगातार कम किए। वैश्विक अनिश्चितता, बढ़ते अमेरिकी बांड प्रतिफल से फंड का बहिर्वाह बढ़ रहा है और मध्य पूर्व तथा पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी रहने के कारण निवेशकों में विश्वास की कमी है।"
विज्ञापन


सेंसेक्स की 30 शेयरों वाली प्रमुख कंपनियों में एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, मारुति, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक सबसे ज्यादा गिरावट में रहे।

भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, अडानी पोर्ट्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लाभ में रहीं। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, "साप्ताहिक समाप्ति के दिन बाजार थोड़ा कमजोर होकर बंद हुआ। मिश्रित संकेतों के बीच बाजार में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट आई। बाजार को तेजी के लिए नए उत्प्रेरक का इंतजार है, जबकि आईटी और बैंकिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में चक्रीय खरीदारी से सुधार की उम्मीदें बनी हुई हैं।"

बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 1 प्रतिशत की गिरावट आई, तथा मिडकैप सूचकांक में 0.56 प्रतिशत की गिरावट आई। एफएमसीजी (1.15 प्रतिशत), ऊर्जा (1.03 प्रतिशत), औद्योगिक (0.83 प्रतिशत), उपभोक्ता विवेकाधीन (0.81 प्रतिशत), तेल एवं गैस (0.73 प्रतिशत) और ऑटो (0.70 प्रतिशत) में गिरावट रही।

जोमैटो ने एक्सचेंज को बताया, डिलीवरी शुल्क पर जीएसटी न देने पर 803 करोड़ का मिला नोटिस
ऑनलाइन फूड डिलीवरी मंच जोमैटो को वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने 803.4 करोड़ रुपये की कर मांग वाला नोटिस भेजा है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, डिलीवरी शुल्क पर जुर्माना और ब्याज के साथ जीएसटी नहीं चुकाने के मामले में कंपनी को 12 दिसंबर को नोटिस मिला है। इसमें 29 अक्तूबर, 2019 से 31 मार्च, 2022 की अवधि के लिए सीजीएसटी व केंद्रीय उत्पाद शुल्क, महाराष्ट्र के ठाणे आयुक्त कार्यालय से कर मांग का नोटिस मिला है। इसमें ब्याज के साथ 401.7 करोड़ की जीएसटी की मांग और 401.7 करोड़ रुपये के जुर्माने की पुष्टि की गई है। कंपनी ने कहा, वह इसके खिलाफ अपील दायर करेगी।  

आईटी शेयरों में दिखी मजबूती
आईटी, यूटिलिटीज, टेक और बीएसई फोकस्ड आईटी में लाभ रहा। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "घरेलू सीपीआई डेटा और कमजोर होते रुपये से पहले बाजार सीमित दायरे में रहा। हालांकि मुद्रास्फीति में गिरावट की उम्मीद है, लेकिन निवेशक सब्जियों की कीमतों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, जो भविष्य की ब्याज दरों की दिशा तय करेगी। इस बीच, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के उम्मीद के मुताबिक आने के बाद निफ्टी आईटी इंडेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे अगले हफ्ते फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है।"

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग लाभ में रहे। यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। बुधवार को रात भर के कारोबार में वॉल स्ट्रीट ज़्यादातर बढ़त पर बंद हुआ। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 84.87 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,012.24 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत बढ़कर 73.74 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 16.09 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 81,526.14 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 31.75 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 24,641.80 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें