फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Finance: केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2025 में अतिरिक्त 86730 करोड़ रुपये खर्च करेगी, संसद से मांगी मंजूरी

Thu, 12 Dec 2024 03:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Finance: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 2024-25 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों का पहला बैच लोकसभा में पेश किया, जिसमें 87,762.56 करोड़ रुपये के सकल अतिरिक्त व्यय को अधिकृत करने के लिए सदन की मंजूरी मांगी गई। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एक्स/निर्मला सीतारमण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 44,143 करोड़ रुपये के अतिरिक्त शुद्ध नकद व्यय के लिए गुरुवार को संसद की मंजूरी मांगी। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 2024-25 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों का पहला बैच लोकसभा में पेश किया, जिसमें 87,762.56 करोड़ रुपये के सकल अतिरिक्त व्यय को अधिकृत करने के लिए सदन की मंजूरी मांगी गई।

विज्ञापन


इसमें से, शुद्ध नकद व्यय से संबंधित प्रस्ताव कुल मिलाकर 44,142.87 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावे मंत्रालयों/विभागों की बचत या बढ़ी हुई प्राप्तियों/वसूलियों के साथ सकल अतिरिक्त व्यय कुल मिलाकर 43,618.43 करोड़ रुपये है। इसमें उर्वरक सब्सिडी योजना के लिए 6,593.73 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें