फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 54 अंक मजबूत, निफ्टी 19800 के पार

Tue, 28 Nov 2023 10:58 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 50 अंक मजबूत होकर 66,020 पर कारोबार करता दिखा वहीं दूसरी ओर निफ्टी 30 अंक की मजबूती के साथ 19,820 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में दिखी।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन बंद रहने के बाद मंगलवार को बाजार में सपाट लेकिन हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 50 अंक मजबूत होकर 66,020 पर कारोबार करता दिखा वहीं दूसरी ओर निफ्टी 30 अंक की मजबूती के साथ 19,820 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में दिखी।

विज्ञापन


निफ्टी में अदाणी एंटरप्राइसेज के शेयरों में करीब 4% का उछाल आया। इससे पहले बीते शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 47 अंक गिरकर 65,970 के लेवल पर बंद हुआ था। सोमवार को गुरुनानक जयंती के मौके पर छुट्टी रहने के कारण बाजार में कारोबार नहीं हुआ था।
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में रुपया 2 पैसे की गिरावट के साथ 83.38 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें