फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Singhania: 'कंपनी और कारोबार के लिए प्रतिबद्ध', निदेशक मंडल और कर्मचारियों को गौतम सिंघानिया का ईमेल

Tue, 28 Nov 2023 07:16 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेयरमैन ने रेमंड के निदेशक मंडल के सदस्यों और कर्मचारियों को एक आंतरिक मेल भेजा, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित की है।  उन्होंने ईमेल के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में आ रही मीडिया रिपोर्टों पर टिप्पणी नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Gautam Singhania - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेमंड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने पारिवारिक मसलों के बीच अपने कर्मचारियों और निदेशक मंडल को ईमेल किया। इसमें उन्होंने कंपनी का कामकाज सामान्य ढंग से चलने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में कंपनी का काम प्रभावित नहीं होगा, बल्कि सुचारू रूप से पूरी तरह चलता रहेगा।

विज्ञापन


चेयरमैन ने मंड के निदेशक मंडल के सदस्यों और कर्मचारियों को एक आंतरिक मेल भेजा, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित की है।  उन्होंने ईमेल के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में आ रही मीडिया रिपोर्टों पर टिप्पणी नहीं करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, 'अपने परिवार की गरिमा बनाए रखना मेरे लिए सबसे ऊपर है।'

मुश्किल दौर में भी चलेगा कामकाज
इसके साथ ही उन्होंने रेमंड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के तौर पर कंपनी के सुचारू संचालन और इसके कारोबार के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा, 'इस मुश्किल दौर में भी मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि रेमंड के भीतर सामान्य ढंग से ही कामकाज चल रहा है।'
विज्ञापन


सिंघानिया ने कारोबार के मोर्चे पर रेमंड के शानदार प्रदर्शन का जिक्र किया और कहा कि कंपनी के इतिहास में सबसे अच्छी पिछली तिमाही रही है। उन्होंने कहा, 'मैं अपने सभी शेयरधारकों के लिए मूल्य निर्माण और वितरण के साथ अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और अन्य हितधारकों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध हूं।'

इस बारे में संपर्क किए जाने पर रेमंड के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिंघानिया ने यह ईमेल कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्यों और कर्मचारियों को आंतरिक स्तर पर भेजा है। बता दें कि दंपती की दो संतानें हैं। सिंघानिया ने महीने की शुरुआत में पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें