फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: ट्रंप के टैरिफ से जुड़े एलान के बावजूद बाजार गुलजार, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी; रुपया भी मजबूत

Wed, 05 Mar 2025 09:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई

सार

निचले स्तरों पर खरीद और एशियाई बाजारों में तेजी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 564.80 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 73,554.73 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 176.65 अंक या 0.8 प्रतिशत बढ़कर 22,259.30 पर था।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। उसके बाद बाजार में खरीदारी जारी रही। बीते कुछ समय से लगातार जारी गिरावट से बुधवार को थोड़ी राहत मिली। दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर सेंसेक्स  807.36 (1.10%) अंकों की बढ़त के साथ 73,800.38 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 272.00 (1.23%) अंक उछलकर 22,354.65 पर पहुंच गया। इससे पहले, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 333.19 अंक चढ़कर 73,323.12 अंक जबकि निफ्टी 92.85 अंक चढ़कर 22,175.50 अंक कारोबार करता दिखा था। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे गिरकर 87.20 डॉलर पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुकाबले विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,405.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन


एशियाई बाजारों में तेजी के बीच शेयर बाजार की चाल
निचले स्तरों पर खरीद और एशियाई बाजारों में तेजी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 564.80 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 73,554.73 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 176.65 अंक या 0.8 प्रतिशत बढ़कर 22,259.30 पर था।

किसे फायदा-किसे नुकसान
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़ा

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 87.10 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.18 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह बढ़त के साथ 87.10 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे ऊपर है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 87.19 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें