SENCO Gold: सेनको के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीइओ) सुवांकर सेन ने सोमवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी का आइपीओ चार जुलाई को खुलकर छह जुलाई को बंद होगा।
सेनको गोल्ड स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की तैयारी में है। कंपनी का आईपीओ चार जुलाई को निवेशकों के आवेदन करने के लिए खुलेगा और 6 जुलाई तक निवेशक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने 301 -317 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड तय किया है। प्राइस बैंड के अपर लेवल के हिसाब से कंपनी को 2460 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन मिल रहा है। खुदरा आभूषण कंपनी सेनको गोल्ड लिमिटेड के 10 रुपये के अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की कुल 405 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) मंगलवार को खुलेगा।
विज्ञापन
सेनको के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीइओ) सुवांकर सेन ने सोमवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी का आइपीओ चार जुलाई को खुलकर छह जुलाई को बंद होगा। सेनको के आइपीओ के तहत 270 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी की शेयरधारक सैफ पार्टनर्स इंडिया-4 लिमिटेड 135 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाएगी।
सेन ने कहा, अभी सैफ पार्टनर्स की खुदरा आभूषण श्रृंखला में 19.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी आइपीओ के जरिये अपनी आठ-नौ प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी नए निर्गम के जरिये जुटाई जाने वाली 270 करोड़ रुपए की राशि में से 196 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरा करने में करेगी। शेष रकम का इस्तेमाल अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा। कंपनी के 13 राज्यों में 140 शोरूम हैं। इनमें से 63 प्रतिशत शोरूम बंगाल में हैं।