फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDFC: अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आईडीएफसी लिमिटेड का होगा विलय, बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी

Mon, 03 Jul 2023 10:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IDFC: हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक के साथ 40 अरब डॉलर के सौदे के साथ विलय होने के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया है, जो भारत के कॉर्पोरेट इतिहास में सबसे बड़ा सौदा है।
विज्ञापन
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने सोमवार को बैंक में आईडीएफसी लिमिटेड के  विलय को मंजूरी दे दी है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ आईडीएफसी लिमिटेड के विलय के लिए शेयर विनिमय अनुपात आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक 155 इक्विटी शेयरों के लिए आईडीएफसी लिमिटेड के 10 रुपये अंकित मूल्य के 100 इक्विटी शेयर होंगे।

विज्ञापन


हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक के साथ 40 अरब डॉलर के सौदे के साथ विलय होने के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया है, जो भारत के कॉर्पोरेट इतिहास में सबसे बड़ा सौदा है। 31 मार्च 2023 तक के ऑडिटेड वित्तीय आंकड़ों के अनुसार प्रस्तावित विलय के परिणामस्वरूप बैंक के प्रति शेयर स्टैंडअलोन बुक वैल्यू में 4.9% की वृद्धि होगी। सोमवार को बीएसई पर आईडीएफसी लिमिटेड का शेयर 7% बढ़कर 110 रुपये पर बंद हुआ, जबकि बीएसई पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर 3% बढ़कर 81.7 रुपये पर बंद हुआ।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया गया है कि, ''विलय से आईडीएफसी एफएचसीएल, आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के कॉरपोरेट ढांचे का सरलीकरण होगा और इन्हें एक इकाई में समेकित किया जाएगा। इससे उपरोक्त इकाइयों के नियामकीय अनुपालन को कारगर बनाने में मदद मिलेगी।" आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा, 'विलय से निजी क्षेत्र के अन्य बड़े बैंकों की तरह विविध सार्वजनिक और संस्थागत शेयरधारकों वाला एक संस्थान बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें