फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: संसदीय समिति के सामने पेश हुईं सेबी अध्यक्ष माधवी पुरी बुच, एनएसई घोटाले पर भी हो सकती है पूछताछ

Tue, 05 Apr 2022 10:09 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, पूर्व वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली समिति ने, आईपीओ पेशकश, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों और वैकल्पिक निवेश कोष से संबंधित नियामकीय मुद्दों पर विचार करने के लिए बुच को बुलाया है।
विज्ञापन
माधवी पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक रिपोर्ट के अनुसार, सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच मंगलवार को पूंजी बाजार से संबंधित नियामकीय मुद्दों के संदर्भ में वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति के समक्ष पेश हुई। इसमें सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उनसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को-लोकेशन घोटाले के बारे में भी पूछताछ की जा सकती है। 

विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, पूर्व वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली समिति ने, आईपीओ पेशकश, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों और वैकल्पिक निवेश कोष से संबंधित नियामकीय मुद्दों पर विचार करने के लिए बुच को बुलाया है। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे एनएसई घोटाले में सेबी द्वारा की जा रही जांच के बारे में जानना चाहेंगे। गौरतलब है कि एनएसई को-लोकेशन मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण और पूर्व जीओओ आनंद सुब्रमण्यम की गिरफ्तारी हो चुकी है। 30 मार्च के बाद संसदीय पैनल के साथ सेबी के अधिकारियों की यह दूसरी बैठक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें