फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: सेबी का डिजिटल प्लेटफॉर्म 'मित्र' पेश, निष्क्रिय या बिना दावे वाले म्यूचुअल फंड निवेशों का लगाएगा पता

Thu, 13 Feb 2025 05:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट ट्रेसिंग एंड रिट्रीवल असिस्टेंट (मित्र) नामक प्लेटफॉर्म का मकसद निवेशकों को भूले म्यूचुअल फंड निवेशों का पता लगाने के साथ मौजूदा मानदंडों के अनुसार केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करना है। 
विज्ञापन
सेबी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार नियामक सेबी ने निष्क्रिय या बिना दावे वाले म्यूचुअल फंड फोलियो का पता लगाने और फिर से प्राप्त करने में निवेशकों की सहायता के लिए बुधवार को एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘मित्र’ पेश किया है।

विज्ञापन


म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट ट्रेसिंग एंड रिट्रीवल असिस्टेंट (मित्र) नामक प्लेटफॉर्म का मकसद निवेशकों को भूले म्यूचुअल फंड निवेशों का पता लगाने के साथ मौजूदा मानदंडों के अनुसार केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक सर्कुलर में कहा, समय पर केवाईसी नहीं होने या फिर किसी अन्य वजह से कई फोलियो निष्क्रिय हो जाते हैं या फिर फोलियो पर किसी का दावा नहीं रहता। इससे निवेशकों को अपने निवेश का फायदा नहीं मिलता है। साथ ही, ऐसे निष्क्रिय और बिना दावे वाले फोलियो अलग परेशानी खड़ी करते हैं। ऐसे फोलियो को ट्रैक करने या फिर उन्हें वापस पाने के लिए आरटीए (रजिस्ट्रार एंड ट्रांसफर एजेंट) ने यह प्लेटफार्म विकसित किया है। एक फोलियो को तब निष्क्रिय माना जाता है, जब निवेशक की ओर से उसमें 10 साल तक कोई वित्तीय या गैर-वित्तीय लेनदेन नहीं किया गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें