फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: सेबी प्रमुख बोलीं- विदेशी निवेशकों को भारत में भरोसा, उच्च मूल्यांकन के बाद भी पूंजी बाजार में निवेश

Wed, 03 Apr 2024 06:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय उद्योग परिसंघ के कार्यक्रम में बुच ने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि हमारा बाजार महंगा है। फिर भी निवेश क्यों आ रहा है? क्योंकि यह उस आशावाद और विश्वास का प्रतिबिंब है, जो दुनिया आज भारत में रखती है।
विज्ञापन
सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधबी पुरी बुच ने मंगलवार को कहा, भारत के पूंजी बाजार में उच्च मूल्यांकन का कारण विदेशी निवेशकों की देश को लेकर उम्मीद और भरोसा है। घरेलू बाजार में मूल्य और कमाई का अनुपात 22.2 है, जो दुनिया के कई सूचकांकों के औसत से अधिक है। भारतीय उद्योग परिसंघ के कार्यक्रम में बुच ने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि हमारा बाजार महंगा है। फिर भी निवेश क्यों आ रहा है? क्योंकि यह उस आशावाद और विश्वास का प्रतिबिंब है, जो दुनिया आज भारत में रखती है। सेबी प्रमुख ने कुछ सप्ताह पहले छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में उच्च मूल्यांकन पर चिंता जताई थी। कहा था, यह एक बुलबुले में तब्दील हो सकता है।

संस्थाओं ने जुटाए 10.5 लाख करोड़

विज्ञापन

सेबी प्रमुख ने बताया, भारतीय संस्थाओं ने 2023-24 में इक्विटी और बॉन्ड जारी कर बाजार से 10.5 लाख करोड़ जुटाए। इसमें बॉन्ड से आठ लाख करोड़ से अधिक जुटाए गए। बॉन्ड जारी करने पर उन्होंने कहा, यह एक साल में दिए गए कुल बैंक कर्ज के 62 फीसदी से अधिक तक पहुंच गया है।

जीडीपी के बराबर पहुंचा बाजार पूंजीकरण 
बुच ने कहा, बाजार में रुचि के कारण शेयर खंड में कुल बाजार पूंजीकरण 2023-24 के अंत में 378 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। एक दशक पहले यह 74 लाख करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा, बाजार पूंजीकरण अब कुल मिलाकर जीडीपी के स्तर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें