फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: सेबी ने फ्रंट रनिंग मामले में 14 लोगों पर लगाया 4 साल प्रतिबंध, 4.23 करोड़ रुपये लौटाने के भी निर्देश

Tue, 31 Jan 2023 05:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेबी ने सोमवार को जारी आदेश में कहा कि जुर्माने की रकम 45 दिन के अंदर भरना होगा। इसके साथ ही इन सभी को अवैध तरीके से कमाए गए फायदे की 4.23 करोड़ रुपये की रकम भी 12% ब्याज के साथ लौटानी होगी।
विज्ञापन
SEBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने फ्रंट रनिंग मामले में 14 लोगों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर चार साल का प्रतिबंध लगाया है। इन पर 70 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसमें से कुछ लोग रिलायंस सिक्योरिटीज के डीलर रह चुके हैं।
विज्ञापन


सेबी ने सोमवार को जारी आदेश में कहा कि जुर्माने की रकम 45 दिन के अंदर भरना होगा। इसके साथ ही इन सभी को अवैध तरीके से कमाए गए फायदे की 4.23 करोड़ रुपये की रकम भी 12% ब्याज के साथ लौटानी होगी। 136 पेज के आदेश में सेबी ने कहा, यह सभी एक गिरोह बनाकर फ्रंट रनिंग का काम करते थे। अगस्त, 2020 में इस मामले में अंतरिम आदेश पारित किया गया था। इस तरह के फ्रंट-रनिंग से कमाए गए 4.49 करोड़ के अवैध लाभ को जमा करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें