फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई रिपोर्ट: पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7% के करीब, आरबीआई की रिपोर्ट से अनुमान से तेजी से बढ़ी रफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 07:19 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.8-7% रह सकती है। एसबीआई ने 6.9% का अनुमान जताया है, जो आरबीआई के 6.5% अनुमान से अधिक है। जीवीए दर 6.5% रहने की संभावना। आंकड़े 29 अगस्त को जारी होंगे।

विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 6.8 से 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है। यह आरबीआई के 6.5 फीसदी के अनुमान से ज्यादा है। पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़े 29 अगस्त को जारी होंगे। एसबीआई ने एक रिपोर्ट में कहा, पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 6.9 फीसदी के आसपास रह सकती है। सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 6.5 फीसदी अनुमानित है। यह पूर्वानुमान सांख्यिकीय रूप से पिछली तिमाहियों के आधार पर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Tariffs: टैरिफ का भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर नहीं, खपत-विदेशी मुद्रा भंडार बने ताकत; रेटिंग एजेंसियों का आकलन
विज्ञापन


हालांकि, पूरे वित्त वर्ष के लिए जीडीपी की वृद्धि दर 6.3 फीसदी रहने का अनुमान है और यह आरबीआई के पूरे वित्त वर्ष के 6.5 फीसदी के लक्ष्य से कम है। रिपोर्ट में वास्तविक और नॉमिनल जीडीपी वृद्धि के बीच कम होते अंतर पर भी चर्चा की गई। 2022-23 की पहली तिमाही में यह अंतर 12 फीसदी अंक था, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 3.4 फीसदी अंक रह गया। परिणामस्वरूप पहली तिमाही में नॉमिनल जीडीपी 8 फीसदी तक गिर सकती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Britain: स्पेशियलिटी स्टील्स UK पर अब सरकारी नियंत्रण, कंपनी बोली- 'अतार्किक' फैसले से खतरे में 1500 नौकरियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें