फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electoral Bonds: चुनावी बॉन्ड पर आरटीआई के तहत मांगी गई थी यह जानकारी, एसबीआई ने खुलासा करने से किया इनकार

Tue, 02 Apr 2024 04:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Electoral Bonds: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने व्यावसायिक गोपनीयता का हवाला देते हुए सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए एक सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Electoral Bonds - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी बॉन्ड पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आरटीआई के तहत पूछे गए एक सवाल का जवाब देने इनकार कर दिया है। एसबीआई ने अपनी शाखाओं से जारी किए गए चुनावी बॉन्ड की बिक्री और उन्हें भुनाने के लिए अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का खुलासा करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक आरटीआई के जवाब में व्यावसायिक गोपनीयता के तहत दी गई छूट का हवाला देते हुए यह जानकारी देने से मना किया। सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दायर एक आवेदन में अंजलि भारद्वाज ने चुनावी बॉन्ड की बिक्री और उन्हें भुनाने के लिए एसओपी का विवरण मांगा था।

एसबीआई के केंद्रीय सार्वजनिक सूचना अधिकारी और उप महाप्रबंधक एम कन्ना बाबू ने अपने जवाब में 30 मार्च को कहा, ‘‘अधिकृत शाखाओं को समय-समय पर जारी चुनावी बॉन्ड योजना-2018 की मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) आंतरिक दिशानिर्देश हैं, जिन्हें सूचना का अधिकार कानून की धारा 8(1) (डी) के तहत छूट दी गई है।’’
विज्ञापन


आरटीआई कानून की धारा 8(1)(डी) वाणिज्यिक विश्वास, कारोबारी गोपनीयता या बौद्धिक संपदा सहित ऐसी जानकारी के खुलासे से छूट देती है, जिसे बताने से प्रतिस्पर्धी स्थिति को नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें