फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Byju's Layoffs: बायजू में 500 कर्मचारियों की छंटनी; बिना नोटिस पीरियड के फोन पर ही दी जा रही जानकारी

Tue, 02 Apr 2024 04:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Byju's Layoffs: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बायजू ने फोन कॉल पर ही छंटनी शुरू कर दी है और कर्मचारियों को प्रदर्शन सुधार योजना (पीआईपी) पर रखे बिना जाने के लिए कह रही है।
विज्ञापन
बायजूस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संकटग्रस्त एडटेक कंपनी बायजू ने लगभग 500 कर्मचारियों को निकाल दिया है। कंपनी ने बिक्री और विपणन से जुड़ी टीम में बड़े पैमाने पर छंटनी की है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बायजू ने फोन कॉल पर ही छंटनी शुरू कर दी है और कर्मचारियों को प्रदर्शन सुधार योजना (पीआईपी) पर रखे बिना जाने के लिए कह रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी कर्मचारियों को नोटिस पीरियड में काम करने के लिए भी नहीं कह रही है।

सूत्रों के अनुसार बायजू की छंटनी के इस नए  दौर में प्रभावित होने वाले कर्मचारियों की संख्या 100 से 500 के बीच हो सकती है। छंटनी के कारण कंपनी का सेल्स डिपार्टमेंट सबसे अधिक प्रभावित हो सकता है। कंपनी ने फिलहाल छंटनी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों में, बायजू ने कम से कम 10,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। कंपनी घटती पूंजी और निवेशकों और हितधारकों के साथ कानूनी तकरार से जूझ रही है। वर्तमान में, लगभग 14,000 कर्मचारी बायजू की भारतीय इकाई के पेरोल पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें