फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q4 Results: एसबीआई का चौथी तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत घटकर 18643 करोड़ रुपये रहा, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Sat, 03 May 2025 05:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Q4 Results: एसबीआई ने नियामकीय फाइलिंग में बताया कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,43,876 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,28,412 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान बैंक ने 1,19,666 करोड़ रुपये की आय ब्याज से हासिल की, जबकि एक वर्ष पूर्व यह आंकड़ा 1,11,043 करोड़ रुपये था। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एक शुद्ध लाभ मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 18,643 करोड़ रुपये रह गया। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। देश के सबसे बड़े ऋणदाता ने 2023-24 की जनवरी-मार्च अवधि में 20,698 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

विज्ञापन


एसबीआई ने नियामकीय फाइलिंग में बताया कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,43,876 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,28,412 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान बैंक ने 1,19,666 करोड़ रुपये की आय ब्याज से हासिल की, जबकि एक वर्ष पूर्व यह आंकड़ा 1,11,043 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Aftermath: भारत ने पाकिस्तान से रोके सभी आयात; अभी कैसा है द्विपक्षीय व्यापार, क्या होगा बदलाव? जानें
विज्ञापन


बैंक ने परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार देखा, सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) चौथी तिमाही में कुल अग्रिमों के 1.82 प्रतिशत तक घट गईं, जो मार्च-अंत 2024 तक 2.24 प्रतिशत थीं। इसी तरह, शुद्ध एनपीए 0.57 प्रतिशत से घटकर 0.47 प्रतिशत हो गया।

समेकित आधार पर, तिमाही में एसबीआई का शुद्ध लाभ 8 प्रतिशत घटकर 19,600 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 21,384 करोड़ रुपये था। हालांकि, कुल आय 1,64,914 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,79,562 करोड़ रुपये हो गई।

ये भी पढ़ें: Share Market: एफपीआई ने इस हफ्ते भारतीय शेयरों में डाले ₹10000 करोड़ से अधिक, अप्रैल 2025 में हुई यह खास बात
विज्ञापन


संपूर्ण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए, बैंक ने पिछले वर्ष के 61,077 करोड़ रुपये के मुकाबले एकल आधार पर लाभ में 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 70,901 करोड़ रुपये की वृद्धि हासिल की।

बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 15.90 रुपये का लाभांश घोषित किया है। इसके अलावा, बोर्ड ने 2025-26 के दौरान क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी)/फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) या किसी अन्य तरीके से एक या अधिक किस्तों में 25,000 करोड़ रुपये (शेयर प्रीमियम सहित) तक की इक्विटी पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें