फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack Aftermath: भारत ने IMF से कर्ज समीक्षा की मांग की तो तिलमिलाया पाकिस्तान, बताया राजनीतिक साजिश

Sat, 03 May 2025 04:49 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद / नई दिल्ली

सार

Pahalgam Attack Aftermath: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आईएमएफ से पाकिस्तान के कर्ज और फंडिंग की समीक्षा की मांग करने की बात कही है। जिससे तिलमिलाए पाकिस्तान की तरफ प्रतिक्रिया दी गई है। पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को राजनीति साजिश बताया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ / आईएमएफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अहम मीटिंग से ठीक पहले पाकिस्तान ने भारत के उस एलान को राजनीतिक मकसद से प्रेरित बताया है, जिसमें भारत ने आईएमएफ से पाकिस्तान के कर्ज और फंडिंग की समीक्षा की मांग करने की बात कही थी। वहीं एक पाकिस्तान अखबार ने सरकारी अफसरों के हवाले से कहा कि भारत का यह फैसला पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने की उसकी मुहिम का हिस्सा है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत जानबूझकर आईएमएफ जैसे वैश्विक संस्थानों को इसमें घसीट रहा है ताकि पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़े।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पाकिस्तान पर आर्थिक शिकंजा कसेगा भारत: IMF से ऋण समीक्षा की मांग, FTF की ग्रे सूची में शामिल कराने की कोशिश

आईएमएफ की मीटिंग अगले हफ्ते
आईएमएफ का कार्यकारी बोर्ड नौ मई को पाकिस्तान के अधिकारियों से मुलाकात करेगा। इसमें पाकिस्तान के लिए 7 अरब डॉलर के विस्तारित वित्तपोषण सुविधा (ईएफएफ) की समीक्षा होगी और एक नई योजना के तहत लचीलापन और स्थिरता सुविधा में मदद की बात होगी।
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का रुख सख्त
भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह आईएमएफ समेत सभी वैश्विक वित्तीय संस्थाओं से पाकिस्तान को दिए जा रहे कर्ज और मदद की दोबारा जांच करने का अनुरोध करेगा। भारत का यह कदम 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आया है, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई थी। भारत ने आरोप लगाया कि इस हमले में शामिल पांच आतंकियों में से तीन पाकिस्तानी नागरिक हैं। वहीं, पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।

पीएम मोदी का कड़ा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को सख्त लहजे में कहा कि आतंकवादियों और उनके मददगारों को ऐसी सजा दी जाएगी, जो वे कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने इसे सिर्फ पर्यटकों पर नहीं बल्कि भारत की आत्मा पर हमला बताया। 29 अप्रैल को हुई उच्चस्तरीय बैठक में पीएम मोदी ने सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूर्ण स्वतंत्रता दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India-Pakistan Tension: पाकिस्तान को एक और झटका, भारत ने सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर लगाई रोक

पाकिस्तान ने आईएमएफ कार्यक्रम को बताया मजबूत
इधर पाकिस्तान ने कहा है कि उसे आईएमएफ से मिले सात अरब डॉलर का राहत पैकेज सही दिशा में इस्तेमाल किया है और देश की आर्थिक स्थिरता के लिए अहम है। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के सलाहकार खुर्म शहजाद ने कहा, 'यह कार्यक्रम सिर्फ पाकिस्तान को स्थिर नहीं कर रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों में विश्वास भी बढ़ा रहा है।' उन्होंने बताया कि हाल ही में वॉशिंगटन में हुई बैठकों में पाकिस्तान को ग्लोबल संस्थाओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। मार्च 2025 में पाकिस्तान को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 1.3 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग भी मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें