फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI में खाता है तो चेक करें कट तो नहीं गए 990 रुपये

Mon, 20 Feb 2017 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आप किसान हैं और आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो सावधान हो जाएं। आपके लिए बड़े काम की खबर है, देख लीजिए वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक बिना बताए अपने ग्राहकों के खाते पर चार्ज लगा रहा है।
विज्ञापन


एसबीआई ने किसानों के खातों से मौसम की जानकारी देने के नाम पर बिना बताए ही 990 रुपये काट लिए हैं। रिपोर्ट की मानें तो ये हाल पूरे देश का है। पूरे देश में एक करोड़ एक लाख केसीसी धारक किसानों के खाते हैं। इन खातों से 990 करोड़ रुपये काटे गए हैं। जबकि केंद्र सरकार पहले ही टोल फ्री नंबर के जरिए यह सुविधा फ्री में मुहैया करा रही है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक किसान हजारीलाल शर्मा के पास एसबीआई से फोन आया, जिसमें उनके खाते से 990 रुपये की राशि मौसम की जानकारी के नाम पर काटने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद शर्मा ने बैंक प्रबंधन को लिखित शिकायत की लेकिन बैंक ने उनकी राशि वापस नहीं की। शर्मा के मुताबिक, बैंक के मैनेजर ने उन्हें बताया कि बिना मंजूरी लिए ब्रांच के साथ देशभर के किसानों के खातों से बैंक की मुंबई स्थित मुख्य शाखा से यह राशि काटी जा रही है। 
विज्ञापन

किसानों ने सहमति दी तभी राशि काटी गई

- फोटो : अमर उजाला
इधर, एसबीआई की कृषि शाखा के मुख्य महाप्रबंधक का कहना है कि बैंक ने मौसम की सूचना के नाम पर किसानों से राशि ली लेकिन यह राशि किसानों से सहमति पत्र भरवाकर ली, जबकि कई किसान इससे साफ इनकार कर रहे हैं।

उनका कहना है कि मोबाइल पर मौसम की जानकारी के एसएमएस आ रहे हैं और बैंक ने 990 रुपये भी काट लिए। उल्लेखनीय है कि स्टेट बैंक ने किसानों को मौसम एवं फसल की जानकारी दिलाने के लिए मुंबई की आरएमएल कंपनी से अनुबंध किया है।

आरएमएल के अनुसार 16 राज्यों में एसबीआई की करीब 500 ब्रांचों में जुड़े ग्राहकों को कंपनी यह सुविधा दे रही है। अलग-अलग सेवाओं के अलग-अलग रेट तय हैं। इनमें 990 रुपये वार्षिक शुल्क वाली एसएमएस सेवा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें