Sberbank sues Glencore: डेटाबेस से पता चलता है कि Sberbank दो समझौतों (डील) के तहत ब्रिटेन की कंपनी ग्लेनकोर एनर्जी यूके लिमिटेड को ऋण और फाइन का भुगतान करने के लिए कह रहा था। दोनों की कीमत करीब लगभग 58-36 मिलियन यूरो थी। भुगतान नहीं करने पर रूस के सबसे बड़े ऋणदाता ने केस दर्ज कराया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रूस के सबसे बड़े ऋणदाता Sberbank ने ग्लोबल कॉमोडिटीज ट्रेडर ग्लेनकोर पर तेल आपूर्ति का लगभग 117 मिलियन यूरो (116 मिलियन डॉलर) का भुगतान नहीं करने पर मुकदमा दर्ज करने का फैसला किया है। मॉस्को के मध्यस्थता न्यायालय के डेटाबेस ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
डेटाबेस से पता चलता है कि Sberbank दो समझौतों (डील) के तहत ब्रिटेन की कंपनी ग्लेनकोर एनर्जी यूके लिमिटेड से ऋण और दंड की वसूली की मांग कर रहा था। दोनों की कीमत करीब लगभग 58-36 मिलियन यूरो थी।
इन में से एक डील मार्च में यूक्रेन और हंगरी की सीमा पर तेल मिश्रण की आपूर्ति से संबंधित है, और दूसरा उसी महीने यूक्रेन और स्लोवाकिया की सीमा पर हुई आपूर्ति से जुड़ा है।
विज्ञापन
डेटाबेस ने समझौतों या मुकदमे पर और कोई विवरण नहीं दिया है। Sberbank ने इस खबर पर टिप्पणी के अनुरोध का अब तक जवाब नहीं दिया है। ग्लेनकोर की तरफ से भी इस मामले में अब तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।
बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में अपनी सेना भेजी थी जिसे वह "विशेष सैन्य अभियान" कहता है। यह स्पष्ट नहीं है ग्लैनकोर पर मुकदमे का कारण रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव है या नहीं। इस मामले में सुनवाई छह दिसंबर को मास्को में शुरू होने वाली है।