फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sberbank-Glencore Row: ब्रिटिश तेल कंपनी ने नहीं किया भुगतान तो रूसी बैंक ने उठाया ये कदम, जानें पूरा मामला

Mon, 07 Nov 2022 02:20 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sberbank sues Glencore: डेटाबेस से पता चलता है कि Sberbank दो समझौतों (डील) के तहत ब्रिटेन की कंपनी ग्लेनकोर एनर्जी यूके लिमिटेड को ऋण और फाइन का भुगतान करने के लिए कह रहा था। दोनों की कीमत करीब लगभग 58-36 मिलियन यूरो थी। भुगतान नहीं करने पर रूस के सबसे बड़े ऋणदाता ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रूस तेल निर्यात - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के सबसे बड़े ऋणदाता Sberbank ने ग्लोबल कॉमोडिटीज ट्रेडर ग्लेनकोर पर तेल आपूर्ति का लगभग 117 मिलियन यूरो (116 मिलियन डॉलर) का भुगतान नहीं करने पर मुकदमा दर्ज करने का फैसला किया है। मॉस्को के मध्यस्थता न्यायालय के डेटाबेस ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


डेटाबेस से पता चलता है कि Sberbank दो समझौतों (डील) के तहत ब्रिटेन की कंपनी ग्लेनकोर एनर्जी यूके लिमिटेड से ऋण और दंड की वसूली की मांग कर रहा था। दोनों की कीमत करीब लगभग 58-36 मिलियन यूरो थी।

इन में से एक डील मार्च में यूक्रेन और हंगरी की सीमा पर तेल मिश्रण की आपूर्ति से संबंधित है, और दूसरा उसी महीने यूक्रेन और स्लोवाकिया की सीमा पर हुई आपूर्ति से जुड़ा है।
विज्ञापन


डेटाबेस ने समझौतों या मुकदमे पर और कोई विवरण नहीं दिया है। Sberbank ने इस खबर पर टिप्पणी के अनुरोध का अब तक जवाब नहीं दिया है। ग्लेनकोर की तरफ से भी इस मामले में अब तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।

बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में अपनी सेना भेजी थी जिसे वह "विशेष सैन्य अभियान" कहता है। यह स्पष्ट नहीं है ग्लैनकोर पर मुकदमे का कारण रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव है या नहीं। इस मामले में सुनवाई छह दिसंबर को मास्को में शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें