फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: रूस ने गैसोलीन निर्यात पर छह महीने का प्रतिबंध लगाया, इन देशों को मिलेगी छूट

Tue, 27 Feb 2024 04:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Biz Updates: रूस ने इससे पहले पिछले साल सितंबर और नवंबर के बीच उच्च घरेलू कीमतों और कमी से निपटने के लिए गैसोलीन के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। केवल चार पूर्व सोवियत राज्यों - बेलारूस, कजाकिस्तान, आर्मेनिया और किर्गिस्तान को छूट दी गई थी।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने मंगलवार को उपभोक्ताओं और किसानों की बढ़ती मांग की भरपाई करने और रिफाइनरियों के नियोजित रखरखाव की अनुमति देने के लिए एक मार्च से गैसोलीन निर्यात पर छह महीने के प्रतिबंध की घोषणा की। प्रतिबंध की पुष्टि उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के एक प्रवक्ता ने की है।

विज्ञापन


रूस ने इससे पहले पिछले साल सितंबर और नवंबर के बीच उच्च घरेलू कीमतों और कमी से निपटने के लिए इसी तरह का प्रतिबंध लगाया था। केवल चार पूर्व सोवियत राज्यों - बेलारूस, कजाकिस्तान, आर्मेनिया और किर्गिस्तान - को छूट दी गई थी।

इस बार, यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के सदस्य राज्यों, मंगोलिया, उज्बेकिस्तान और जॉर्जिया के दो रूसी समर्थित ब्रेकअवे क्षेत्रों- दक्षिण ओसेशिया और अबकाजिया को भी प्रतिबंध से छूट दी गई है।
विज्ञापन


1.47 करोड़ घरों में नल के पानी का कनेक्शन देने का लक्ष्य, वित्त मंत्री अजीत पवार ने पेश किया बजट 
महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने मंगलवार को विधानसभा में महाराष्ट्र बजट 2024-25 पेश किया। अपने बजट भाषण के दौरान पवार ने कहा "हम 2024-25 के 5 महीने के लिए अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं। शेष बजट लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा के अगले सत्र में पेश किया जाएगा।"

अपने बजट भाषण में महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने कहा, "नवी मुंबई हवाई अड्डे का पहला चरण मार्च 2025 तक कार्यात्मक होगा। प्रदेश के लिए नई एमएसएमई नीति तैयार की जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत, सरकार का इरादा लगभग 1.47 करोड़ घरों में नल के पानी का कनेक्शन देने का है। सरकार की योजना दिव्यांग लोगों के लिए आवास योजना के तहत दिव्यांगों के लिए 34,400 घर उपलब्ध कराने की है।"

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अयोध्या और श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने की योजना बना रही है। इन दो स्थानों पर भूमि अधिग्रहण के लिए 77 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने का प्रस्ताव है। स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन 10,000 रुपये प्रति माह से दोगुनी होकर 20,000 रुपये प्रति माह की जा रही है। सरकार ने अहिल्याबाई होल्कर, ज्योतिबा फुले, लाहूजी साल्वे और कई अन्य महान हस्तियों का स्मारक बनाने का भी प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें