फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupee Vs Dollar: डॉलर और कच्चे तेल की बढ़त से रुपया दबाव में, 88.82 पर रिकॉर्ड निचले स्तर पर हुआ बंद

Mon, 06 Oct 2025 07:45 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रुपया सीमित दायरे में मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 88.82 (अनंतिम) के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। मिराए एसेट शेयरखान के मुद्रा एवं कमोडिटीज के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि घरेलू बाजारों में मजबूती और डॉलर में समग्र कमजोरी के कारण रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा।
विज्ञापन
डॉलर बनाम रुपया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी बाजार में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात उछाल से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा। सोमवार को रुपया सीमित दायरे में मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 88.82 (अनंतिम) के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold prices: धनतेरस-दिवाली और शादियों के सीजन से पहले 'सोने में आग', बाजार में हलचल; जानकार क्या बोले जानिए

व्यापारियों के अनुसार, USD/INR जोड़ी में सीमित दायरे में कारोबार हुआ और यह 3 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुई, क्योंकि सकारात्मक घरेलू इक्विटी से मिले समर्थन को निरंतर पूंजी बहिर्वाह और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से संतुलित किया गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 88.75 पर खुला और कारोबार के अंत में 88.82 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 3 पैसे कम है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरकर 88.79 पर बंद हुआ। 30 सितंबर को रुपया डॉलर के मुकाबले 88.80 के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर आ गया था।

घरेलू बाजारों में मजबूती से डॉलर पर पड़ेगा असर

मिराए एसेट शेयरखान के मुद्रा एवं कमोडिटीज के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि घरेलू बाजारों में मजबूती और डॉलर में समग्र कमजोरी के कारण रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी भी रुपये के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, डॉलर के लिए आयातक मांग तेज बढ़त को रोक सकती है। डॉलर/रुपये की हाजिर कीमत 88.50 से 89 के बीच रहने की उम्मीद है।

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.43 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.61 प्रतिशत बढ़कर 65.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भारत और अमेरिका का व्यापार समझौता

इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच किसी भी व्यापार समझौते में नई दिल्ली की लाल रेखाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और समझ तक पहुंचने के प्रयास चल रहे हैं। एक कार्यक्रम में संवाद सत्र में जयशंकर ने स्वीकार किया कि भारत और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दे हैं और उनमें से कई प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में असमर्थता से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर आप बातचीत कर सकते हैं और कुछ ऐसी भी हैं जिन पर आप बातचीत नहीं कर सकते।

विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष अभी तक व्यापार वार्ता के किसी अंतिम बिंदु पर नहीं पहुंचे हैं और एक समझ जरूरी है, क्योंकि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। लेकिन साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत की सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

भारतीय बाजार का हाल

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 582.95 अंक उछलकर 81,790.12 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 183.40 अंक बढ़कर 25,077.65 पर बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 1,583.37 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट

इस बीच, शुक्रवार को आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 26 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.334 अरब डॉलर घटकर 700.236 अरब डॉलर रह गया। पिछले समीक्षाधीन सप्ताह में यह राशि 396 मिलियन डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर रह गई थी।

सेवा क्षेत्रा में आई मामूली गिरावट 

इस बीच, घरेलू वृहद आर्थिक मोर्चे पर, सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर सितंबर में अगस्त के उच्च स्तर से कम हो गई, क्योंकि नए कारोबार और गतिविधि में धीमी गति से वृद्धि हुई। प्रतिस्पर्धी स्थितियों और लागत नियंत्रण उपायों के बीच, मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स सितंबर में 60.9 पर आ गया, जो अगस्त में 15 साल के उच्चतम स्तर 62.9 पर था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें