रुपया बनाम डॉलर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
डॉलर के मुकाबले रुपये में बुधवार को बढ़त देखने को मिली और यह डॉलर के मुकाबले 22 पैसे मजबूत होकर 74.46 के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे मजबूत होकर 74.64 के स्तर पर खुला। वहीं, मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 74.68 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं इससे पहले कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को रुपया 74.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।