फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Q2 Results: भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का मुनाफा 7,626 करोड़ रुपए पर पहुंचा, 67 फीसदी का हुआ इजाफा 

Wed, 03 Nov 2021 03:08 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डैस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसबीआई ने 30 सितंबर 2021 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2021-22 के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का मुनाफा सालााना आधार पर 67 फीसदी बढ़ा है और यह 7,626.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
एसबीआई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pintrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 30 सितंबर 2021 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2021-22 के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का मुनाफा सालााना आधार पर 67 फीसदी बढ़ा है और यह 7,626.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में करीब 3000 करोड़ रुपये ज्यादा है। पिछले वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 4,574 करोड़ रुपये पर रहा था।

विज्ञापन


ब्याज से होने वाली आय 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ी
बैंक की ओर से जारी किए गए परिणामों के अनुसार, दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सालाना आधार पर यह 10.6 फीसदी बढ़कर 31,183.9 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 28181.5 करोड़ रुपये पर रही थी।

ग्रास एनपीए घटकर 1.24 लाख करोड़ रुपये हुआ 
तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए दूसरी तिमाही में 5.32 फीसदी से घटकर 4,90 फीसदी पर आ गया। रुपयों में देखें तो यह 1.34 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.24 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 1.77 फीसदी से घटकर 1.52 फीसदी पर रहा है। जो 43,153 करोड़ रुपये से घटकर 37,118 करोड़ रुपये पर रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को एसबीआई के शेयरों में उछाल
बुधवार को एसबीआई के शेयर दोपहर के सौदों में 3.86 फीसदी बढ़कर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 541.85 रुपये पर थे। 2021 में अब तक 86.83 फीसदी की वृद्धि के साथ एसबीआई के शेयरों ने निफ्टी बैंक और निफ्टी 50 सूचकांकों को आराम से पीछे छोड़ दिया है। इसी अवधि में बैंक निफ्टी और निफ्टी क्रमश: 27.90 फीसदी और 27.61 फीसदी चढ़े।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें