फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया

Thu, 24 Nov 2016 11:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर लुढ़क गया है। बुधवार को 30 पैसे टूटकर रुपया 68.86 के स्तर पर आ गया, जो कि अब तक का रुपया का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले करीब तीन साल पहले यानी 28 अगस्त 2013 में रुपया डॉलर के मुकाबले लुढ़क कर 68.80 के स्तर पर आया था।
विज्ञापन


रुपये की पस्त होती हालत के पीछे मुख्य वजह विदेशी फंडों की लगातार निकासी बताई जा रही है। इसके अलावा अमेरिका की केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से भी रुपये का स्तर गिर रहा है। घरेलू शेयर बाजारों की धीमी शुरुआत भी इसके लिए जिम्मेदार बताई जा रही है।

बुधवार को रुपया 31 पैसे टूटकर 68.56 के स्तर पर बंद हुआ, जो कि बीते 9 महीनों में सबसे निचला स्तर था। वहीं, गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 145.97 अंक (0.56 प्रतिशत) गिरकर 25905.84 अंक पर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें