फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो एयर का धमाकेदार ऑफर, 736 में देशभर में कहीं भी करें सफर

Thu, 24 Nov 2016 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के दौर में एयरलाइंस कंपनी गोएयर ने अपने ग्राहकों को धमाकेदार ऑफर पेश की है जिसके तहत मात्र 736 रुपये के किराए में आप देशभर में कहीं भी उड़ान भर सकते हैं। कंपनी का यह ऑफर 9 जनवरी से 31 अक्टूबर तक हवाई यात्रा करने वालों के लिए वेलिड रहेगा। 
विज्ञापन


कंपनी द्वारा वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह ऑफर 26 नवंबर तक चलेगा, इस दौरान बुक किए गए टिकट से आप देश की सबसे सस्ती हवाई यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।

टिकट बुक करने के ‌लिए आप गो एयर की वेबसाइट, गो एयर के टिकट काउंटर और गो एयर के कॉल सेंटर की मदद ले सकते हैं। हालांकि यह ऑफर ग्रुप डिस्काउंट पर उपलब्‍ध नहीं रहेगा। 
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार सरकार की नीति के अनुसार पुराने नोटों से भी आप 24 नवंबर की मध्य रात्रि तक यह टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकटों को रद कराने पर कोई भुगतान नहीं मिलेगा न ही ये टिकट परिवर्तित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें