यूपीआई भुगतान, भारत बिल पे और रुपे कार्ड जैसी सेवाओं का संचालन करने वाली भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने हवाई अड्डों पर मौजूद अपने लाउंज के एक्सेस से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, अपने रुपे-सक्षम क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 लाख रुपये से अधिक का खर्च करने पर इन लाउंज में तीन महीने तक अनलिमिटेड एक्सेस मुफ्त होगा। इन दिशा-निर्देशों में कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस भी शामिल है। ये 1 जनवरी, 2025 से लागू होंगे।
एनपीसीआई के अनुसार, "RuPay ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के T3 प्रस्थान टर्मिनल पर एक विशेष लाउंज स्थापित किया है। यह बोर्डिंग गेट नंबर 41 के पास प्रस्थान पियर 11, T3D पर RuPay का पहला विशेष लाउंज है। RuPay का विशेष लाउंज भोजन, पेय और मनोरंजन की विस्तृत शृंखला प्रदान करता है।"
दिशा-निर्देशों के अनुसार एक्सेस के लिए खर्च के पांच स्तर तय किए गए हैं। ये हैं-
| श्रेणी |
खर्च सीमा |
एक्सेस पॉलिस |
| टियर 1 |
10,000 रुपये से 50,000 रुपये तक |
तीन महीने में 2 निःशुल्क दौरे |
| टियर 2 |
50,001 रुपये और 1 लाख रुपये |
तीन महीने में 4 निःशुल्क दौरे |
| टियर 3 |
1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक |
तीन महीने में 8 निःशुल्क दौरे |
| टियर 4 |
5 लाख रुपये से अधिक |
तीन महीने में लाउंज का असीमित उपयोग |
एनपीसीआई के अनुसार कैलेंडर तिमाही के अंत में यात्राओं का लाभ शून्य (0) कर दिया जाएगा। एनटीटी डेटा पेमेंट सर्विसेज इंडिया के सीएफओ राहुल जैन के अनुसार RuPay क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों को अधिक लाभ होगा क्योंकि यह उन्हें अविश्वसनीय और परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव मिलेगा। इस तरह की पहल से, घरेलू कार्ड नेटवर्क को लोकप्रियता मिलने की उम्मीद है और यह ग्राहकों को सशक्त बनाने के लिए तैयार हे। इससे लोगों को व्यापक तौर पर कार्ड अपनाने के लिए बढ़ावा मिलेगा।
हाल ही में, कई हवाई अड्डे के लाउंज ने RuPay कार्ड स्वीकार करना शुरू कर दिया है। UPI पर क्रेडिट कार्ड के लॉन्च के बाद RuPay कार्ड जारी करने में वृद्धि हुई है और अब RuPayने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 (T3) पर अपना पहला विशेष लाउंज स्थापित किया है।
एनपीसीआई की ओर से जारी की गई विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें