फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: 1.5 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन अब न्यू नॉर्मल, जानें सिगरेट पर टैक्स बढ़ाने पर क्या बोले CBDT चेयरमैन

Tue, 14 Feb 2023 06:48 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

GST:  जनवरी 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1,55,922 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्तीय वर्ष में तीसरी बार जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार रहा। अप्रैल 2022 के बाद जनवरी 2023 में सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन किया गया।   
 
विज्ञापन
विवेक जौहरी, सीबीआईसी चेयरमैन - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआईसी (Central Board of Indirect Taxes and Customs, CBIC) के चेयरमैन विवेक जौहरी ने कहा है कि 1.5 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन अब न्यू नॉर्मल हो गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को भरोसा है कि आने वाले वर्षों में जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि जनवरी 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1,55,922 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्तीय वर्ष में तीसरी बार जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार रहा। अप्रैल 2022 के बाद जनवरी 2023 में सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन किया गया।   

सीबीआईसी के चेयरमैन विवेक जौहरी ने कहा, 'हम औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.45 लाख करोड़ रुपये से 1.5 लाख करोड़ रुपये मान सकते हैं। उन्होंने कहा, "1.5 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन न्यू नॉर्मल बन गया है। हमें विश्वास है कि हम आने वाले वर्ष में इस आंकड़े को पार कर लेंगे। जौहरी ने कहा कि जीएसटी संग्रह बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यह है कि आयकर रिटर्न दाखिल करने और अनुपालन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों ने मिलकर काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिटर्न दाखिल करने का प्रतिशत काफी बढ़ा है और इसके साथ ही अर्थव्यवस्था में भी तेजी आई है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और कोविड का प्रभाव खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, 'मुद्रास्फीति के कारण भी जीएसटी कलेक्शन में कुछ वृद्धि हुई है।

जौहरी ने कहा, 'हमने निश्चित तौर पर सिगरेट पर राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (एनसीसीडी) बढ़ाया है, इसमें करीब 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इसे इसलिए बढ़ाया गया है क्योंकि सिगरेट के सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। सीबीआईसी के चेयरमैन ने कहा कि पिछले तीन साल से सिगरेट पर टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें