भारत के कार निर्यात बाजार को हो सकता नुकसान
ऑटो सेक्टर के विशेषज्ञ चिंतन साठे कहते हैं, भारत के कार निर्यातकों के लिए मेक्सिकों एक प्रमुख गंतव्य है। पिछले वित्तीय वर्ष में 887 मिलियन डॉलर (7,900 करोड़ रुपये) का योगदान, जिससे यह दक्षिण अफ्रीका और सऊदी अरब के बाद तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। मारुति सुजुकी और स्कोडा ऑट जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियां मिलकर सालाना लगभग 100,000 वाहन निर्यात करती है, जो भारत के कुल कार निर्यात का लगभग 12 प्रतिशत है। ऑटो सेक्टर की रिपोर्ट बताती हैं कि भारतीय कार निर्माताओं ने पिछले वित्त वर्ष में 770,000 यात्री वाहनों को निर्यात किया, जो यह दर्शाता है कि भारतीय कार निर्माताओं के लिए मेक्सिको का बाजार महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट के अनुसार मेक्सिको भारत का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन निर्यात बाजार है (390मिलियन डॉलर) और तीन पहिया वाहनों का दूसरा सबसे बड़ा बाजार (51 मिलियन डॉलर ) भी है। इसके अलावा मेक्सिको भारतीय ऑटो पाट्रर्स के लिए तीसरा सबसे बड़ा गंतव्य है, जहां वित्त वर्ष 2025 में निर्यात 834 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।