Rishi Sunak: मंगलवार को स्टर्लिंग 1.9% की बढ़त के साथ डॉलर के मुकाबले 1.149 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। पूर्व पीएम लिज ट्रस के मिनी बजट के बाद यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर पर है। ब्रिटिश सरकार की ऋण लागत भी पिछले महीने के स्तर पर पहुंच गई है।
भारतीय मूल के ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना वहां की मुद्रा पाउंड को रास आया है। निवेशकों ने ऋषि के पीएम बनने की खबर का स्वागत किया है। इससे पाउंड सितंबर मध्य के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है और डॉलर में गिरावट आई है। मंगलवार को स्टर्लिंग 1.9% की बढ़त के साथ डॉलर के मुकाबले 1.149 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। पूर्व पीएम लिज ट्रस के मिनी बजट के बाद यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर पर है। ब्रिटिश सरकार की ऋण लागत भी पिछले महीने के स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करने वाले भारतवंशी ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के लिए यह राहत भरी खबर है। बता दें कि बीते कुछ हफ्तों में ब्रिटेन के वित्तीय बाजार में डर का माहौल बना हुआ था, सुनक के पीएम बनने के बाद अब इसमें हल्की राहत नजर आ रही है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद एक भाषण में ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश के लोगों को आगाह किया है कि गंभीर आर्थिक संकट से निपटने के लिए एकजुटता के साथ कुछ कठिन निर्णय लिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
जानकार मानते हैं कि पाउंड की मजबूती नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के लिए बहुत हद तक राहत की तरह है, पर यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि यह डॉलर की कमजोरी के कारण हुआ है। अमेरिकी डॉलर में मंगलवार को हाउस प्राइस और यूएस कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में सुस्ती दिखने के बाद गिरावट दर्ज की गई। इससे पाउंड को मजबूती हासिल करने में मदद मिली।
इन्वेस्टमेंट बैंक सीआईबीसी के एफएक्स स्ट्रैटेजी के प्रमुख जेरेमी स्ट्रेच के अनुसार अमेरिकी मुद्रा में समेकित तौर पर हर जगह गिरावट दिखी है। पर, इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इससे पाउंड में आई मजबूती ब्रिटेन में आर्थिक स्थिरता और सुनक के लिए अच्छी खबर है।
वहीं, एपी की रिपोर्ट के अनुसार यूके के ट्रेजरी प्रमुख ने संकट से निपटने के कदमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए पहले से प्लान आर्थिक स्टेटमेंट की घोषणा को 17 नवंबर तक के लिए टाल दिया है।