फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reliance: रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज हुआ, 25 जून से प्रभावी

Wed, 26 Jul 2023 05:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reliance: बुधवार को बीएसई पर आरआईएल के शेयर 40.20 रुपये (1.62%) की बढ़त के साथ 2,526.00 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। आरआईएल ने हाल ही में अपनी वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का डिमर्ज किया है।
विज्ञापन
रिलायंस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपनी इकाई रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली आरआईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ''यह सूचित किया जाता है कि एनसीएलटी की मुंबई पीठ की ओर से 28 जून 2023 को दिए गए आदेश के तहत मंजूर योजना के खंड 20 के संदर्भ में और कंपनी पंजीयक, मुंबई से 25 जुलाई, 2023 को जारी निगमन प्रमाण पत्र के अनुसार कंपनी का नाम रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड से बदलकर 'जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड' कर दिया गया है।" 

विज्ञापन


बुधवार को बीएसई पर आरआईएल के शेयर 40.20 रुपये (1.62%) की बढ़त के साथ 2,526.00 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। आरआईएल ने हाल ही में अपनी वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का डिमर्ज किया है। रिलायंस के सभी शेयरधारकों को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 1:1 के अनुपात में मिलेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होने के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) के शेयरों की कीमत उम्मीद से कहीं अधिक 261.85 रुपये तय किए  जाने के बाद इसका मूल्यांकन करीब 20 अरब डॉलर हो गया है।

पिछले साल अक्टूबर में इसके आरआईएल से अलग होने की घोषणा की गई थी। इस फैसले को तेल से लेकर खुदरा क्षेत्र में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से आकर्षक वित्तीय सेवा क्षेत्र में विस्तार के लिए उठाया गया कदम बताया गया था। कंपनी के पास पहले से ही गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का लाइसेंस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें