फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी की कंपनी ने इस मंदिर में चढ़ाया 1.11 करोड़ रुपये का चंदा

Mon, 26 Aug 2019 10:13 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की गिनती दान देने वाले देश के टॉप कारोबारियों में होती है। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने तिरुमला के पास स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में रविवार को 1.11 करोड़ रुपये का चंदा चढ़ाया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


कंपनी के एक प्रतिनिधि ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम्स के विशेष अधिकारी एवी धर्मा रेड्डी को 1.10 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा है। मंदिर के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। कंपनी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम्स से इस धन का इस्तेमाल मंदिर द्वारा श्रद्धालुओं के लिये चलाये जाने वाली निशुल्क भोजन योजना में करने का निवेदन किया है। 


यह भी पढ़ें: करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर,आज से बदल गया RTGS का समय
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संदर्भ में अधिकारीका कहना है कि इस योजना से रोजाना करीब एक लाख लोग लाभान्वित होते हैं। इसे मंदिर के पास 1985 से अब तक जमा हुए 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कोष पर प्राप्त ब्याज से चलाया जाता है।

दान देने के मामले में तीसरे स्थान पर अंबानी

बता दें कि साल 2016 के  हुरुन रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने उस साल कुल 303 करोड़ रुपये का दान किया था। इस मामले में वो तीसरे स्थान पर थे। दूसरे स्थान पर चीफ एग्जिक्यूटिव कृष गोपालकृष्णन थे, जिन्होंने  313 करोड़ रुपये का दान दिया। वहीं पहले स्थान पर एचसीएल के चेयरमैन शिव नाडर रहे, जिन्होंने कुल 630 करोड़ दान में दिए था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें